हरिद्वार
हरिद्वारः दो पक्षों में विवाद के बाद खूनी संघर्ष, तीन घायल…

उत्तराखंड के हरिद्वार से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को रुड़की के मंगलौर में दो पक्षों में विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। यहां सामुदायिक केंद्र में मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार धवार की रात मोहल्ला किला में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय आस-पास के लोगों ने मामला शांत करा दिया था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई इस दौरान दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। जिसके बाद भी दोनों पक्षों में हथियार चले।
काफी मुश्किल बाद पुलिस ने मामला शांत कराकर दोनों पक्षों के घायलों को मेडिकल कराने के लिए मंगलौर सामुदायिक केंद्र भेज दिया। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसपर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : धामी
बर्नीगाड़ में 217 करोड़ की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण…
देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने दिए सख्त निर्देश…
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री






































































