उत्तराखंड
हल्द्वानी : रोडवेज बस की जोरदार टक्कर में चालक की हुई मौत, कई यात्री हुए घायल…
उत्तराखंड रोडवेज की एक और बस हादसे का शिकार हुई है आज सुबह यूपी से दुखद खबर सामने आ रही है। दिल्ली से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस UK04- PA- 2187 बिलासपुर में थाने के सामने एक चावल से भरी ट्राली से टकरा गई। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह लगभग 5ः30 बजे हुआ, जब बस चालक को नींद आ गई और उसने नियंत्रण खो दिया।
इस हादसे में चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, मृतक चालक रमनदीप सिंह, गांव करीमगंज थाना बहेड़ी जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था, जबकि बस के कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही रोडवेज अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
हरेला पर मालाग्राम पहुंचे सीएम धामी, पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश…
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
सीएम धामी से मिलीं साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन, तीन साहित्यिक कृतियां भेंट कीं…
सीएम धामी ने हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 700 श्रद्धालु रवाना…
तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण में तेजी, डीएम ने किया निरीक्षण…




































































