उत्तराखंड
गोल्डन गर्ल ऐथेलेटिक्स मानसी नेगी इस अवॉर्ड से हुई सम्मानित, हर कोई दें रहा बधाई…
गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने देश में प्रदेश का मान बढ़ा रही है। अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया में देश का नाम रोशन करने वाली गोल्डन गर्ल ऐथेलेटिक्स मानसी नेगी को जयपुर में माँ नन्दा शक्त्ति सम्मान से सम्मानित किया गया है। ये सम्मान उन्हें राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार जयपुर में राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा के तत्वावधान में आयोजित माँ नन्दा शक्त्ति सम्मान समारोह 2024 में गोल्डन गर्ल मानसी नेगी को माँ नन्दा शक्त्ति सम्मान प्रदान किया गया। जयपुर में 17 मार्च को विभिन्न कार्यक्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 11 महिलाओं को माँ नन्दा शक्त्ति सम्मान प्रदान किया गया। स्थानीय बच्चों/कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इसके इलावा सभा की सामाजिक गतिविधियों पर आधारित पत्रिका का भी विमोचन किया गया।
बता दें कि मूलरूप से चमोली जनपद की रहने वाली मानसी नेगी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। गोल्डन गर्ल मानसी नेगी ने पिछले साल गुवाहाटी में 11 से 15 नवंबर तक आयोजित 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता था। मानसी इन दिनों चीन में ही हैं और वह इस चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखंड में सीएसआर को मिलेगा नया बल, कई बड़ी कंपनियों ने सरकार के साथ किए एमओयू…
देहरादून में ट्रैफिक और पार्किंग सुधार पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल मोबिलिटी प्लान बनाने के निर्देश…
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: पिथौरागढ़ में तकनीकी संस्थान का विस्तार, राफ्टिंग के नए सुरक्षा नियम लागू…
मोरारी बापू की रामकथा में बोले सीएम धामी, उत्तराखंड को बनाएंगे विश्व की आध्यात्मिक राजधानी
मुख्यमंत्री धामी ने 24 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को दी मंजूरी



































































