देहरादून
सौगात: योग नगरी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश से हुबली जंक्शन तक चलेगी समर स्पेशल ट्रेन…
चार धाम यात्रा को लेकर स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। योगनगरी रेलवे स्टेशन से सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली जंक्शन तक समर स्पेशल ट्रेन चलेगी।योगनगरी रेलवे स्टेशन से सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली जंक्शन तक समर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन आज से सप्ताह में प्रत्येक बृहस्पतिवार को शाम 5:55 बजे संचालित होगी।
यह ट्रेन मई में पांच फेरे लगाएगी। चारधाम यात्रा को लेकर रेलवे की ओर से इस ट्रेन को चलाया गया है ,योगनगरी रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक एसके शर्मा ने बताया कि रेलवे मुरादाबाद मंडल की ओर से योगनगरी रेलवे स्टेशन से सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली जंक्शन तक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश से दो मई, नौ मई, 16 मई, 23 मई और 30 मई को चलेगी। इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर, थर्ड एसी, सेकेंड एसी होगा।
यह ट्रेन बृहस्पतिवार शाम को योगनगरी ऋषिकेश रेलवे से हरिद्वार, टपरी, मेरठ, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, बीना, भोपाल, खंडवा, भुसावल, पुणे, सतारा, धारवाड़ होते हुए सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन तीसरे दिन शाम 5:30 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली जंक्शन से सोमवार को 21:45 बजे चलेगी और बुधवार को 18:45 बजे योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री का संदेश: ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं दायित्व…
एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी राहत…
मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न क्षेत्रों के विधायकों की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा…
एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री ने दिया ज्ञापन…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…




































































