उत्तराखंड
आपदा: एक बार गंगा फिर उफान पर, चेतावनी रेखा के हुआ पार…
पहाड़ों के बारिश के चलते तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर एक बार फिर से चेतावनी रेखा को पार कर गया। गंगा तटों पर जल पुलिस और एसडीआरएफ ने लोगों को नदी से दूर रहने के लिए मुनादी की। अन्य क्षेत्रों में नगर निगम के माध्यम से मुनादी की गई।
रविवार सुबह करीब 09 बजे त्रिवेणीघाट पर गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा 339.50 मीटर को पार कर गई। जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज होने पर केंद्रीय जल आयोग ने पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी। जिसके बाद जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें गंगा तटों पर पहुंची।
एसडीआरएफ और जल पुलिस ने त्रिवेणीघाट, नावघाट और आसपास के इलाकों में मुनादी कर लोगों को गंगा तटों से दूर रहने को कहा। साथ ही लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते सतर्क रहने के साथ ही समय रहते सुरक्षित स्थानों पर जाने को भी कहा।
वहीं, प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम में तीर्थनगरी में गंगा के अन्य किनारों से सटी आबादी में मुनादी कर लोगों को गंगातटों पर सतर्क रहने को कहा। बताया जा रहा है कि शाम तक भी गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के पार ही रहा। जिसके चलते एसडीआरएफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…





























































