उत्तराखंड
अपडेट: देहरादून ISBT मे हुआ था सामूहिक बलात्कार, आया अपडेट…
देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जिले में रोडवेज बस के अंदर आईएसबीटी में 16 साल की लड़की से हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस को पांचों आरोपियों को दो दिन की रिमांड मिल गई है। अब मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। किशोरी के बयानों के आधार पर पता चला कि पहले भी उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में पटेलनगर थाने में दुष्कर्म की धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। जांच में पुलिस को पता चला है कि किशोरी लंबे समय से यौन शोषण की शिकार होती आ रही है। किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में भी जानकारी दी है कि मुरादाबाद में भी उससे अलग-अलग समय पर अलग-अलग व्यक्तियों ने दुष्कर्म किया है।
किशोरी मुरादाबाद की रहने वाली है। बस के चालक-परिचालक किशोरी को मदद का झांसा देकर दिल्ली से देहरादून लेकर आए थे। दून आते ही बस के अंदर पांचों आरोपियों ने दुष्कर्म किया। किशोरी मानसिक रूप से कमजोर है। पुलिस ने जांच में किशोरी के बयान दर्ज किए हैं। बयानों के आधार पर पता चला है कि किशोरी के साथ पूर्व में भी दुष्कर्म हुआ है। हालांकि, दुष्कर्म किस जगह हुआ, किशोरी ठीक से नहीं बता पा रही है। पुलिस ने किशोरी के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि किशोर के बयानों के आधार पर उसके साथ पहले भी दुष्कर्म की बात सामने आई है। पटेलनगर थाने में इसकी जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है और इसे जांच के लिए मुरादाबाद ट्रांसफर कर दिया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा का नया दायित्व शुरू…
आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…
मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम ने सभी विभागों से 7 दिन में मांगा माइक्रो प्लान…
देहरादून में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स अकादमिक मिड-टर्म सम्मेलन…
केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने पर जोर…



































































