देश
पहले दिन का खेल खत्म, भारतीय टीम के गुच्छे में गिरे 3 विकेट, अभी भी 149 रन पीछे…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन मैच खत्म होने तक भारत का स्कोर 4 विकेट पर 86 रन है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। पहले दिन न्यूजीलैंड की पारी 235 रन के स्कोर पर सिमट गई। भारत के लिए गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा ने 5 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर के खाते में 4 विकेट आए जबकि आकाशदीप ने 1 विकेट लिए।
इसके जवाब में दिन खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट पर 86 रन बना डाले। कप्तान रोहित शर्मा 18 रन बनाकर आउट जबकि यशस्वी जायसवाल रिवर्स स्वीप मारने के चक्कर में 30 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद नाईट वॉचमेन के रूप में मैदान में उतरे मोहम्मद सिराज बिना खाता खोले एलबीडबल्यू हुए। भारत को सबसे बड़ा झटका तब मिला जब विराट कोहली के रूप में भारत को चौथा नुकसान भी हो गया विराट कोहली मात्र 04 रन बनाकर रनआउट हो गए। ऋषभ पंत एक रन व शुभमन गिल 31 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं। भारत अभी भी पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड से 149 रन पीछे चल रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
कैबिनेट के अहम फैसले: नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पूर्ण साक्षर राज्य और अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मिली मंजूरी
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, निर्माण कार्य को मिली रफ्तार
टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज, कम प्रदर्शन वाले सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…
रिस्पना नदी को नया जीवन देने की तैयारी, सफाई और पुनरुद्धार अभियान तेज…




































































