उत्तराखंड
आग:ट्रेंचिंग ग्राउंड मे लगी आग, आसमान मे जहरीले धुंवे का ग़ुबार…
गोविंद नगर स्थित नगर निगम के डंपिंग ग्राउंड में फिर से भीषण आग लग गई है। आग लगने से आसपास के क्षेत्र का तापमान बढ़ गया है। आसमान में भी काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। धीरे-धीरे आग फैलती हुई नजर आ रही है। जिससे डंपिंग ग्राउंड के आसपास बनी झुग्गी झोपड़ियां को खतरा पैदा हो गया है। आग पर काबू पाने के लिए छोटे- छोटे बच्चे अपनी जान जोखिम में डालते हुए देखे गए हैं। जो पाइप से पानी की बौछार आग पर कर रहे हैं।
लगातार बढ़ती गर्मी के बीच नगर निगम के डंपिंग ग्राउंड में फिर से भीषण आग लगी हुई देखी गई है। आग लगने से डंपिंग ग्राउंड में पड़ा हजारों टन कचरा जगह-जगह सुलग रहा है। जिससे उठने वाली बदबू और जहरीले धुएं ने आसपास के लोगों का सांस लेना मुश्किल कर दिया है। काला धुआं आकाश में गुबार बनकर दिखाई दे रहा है।
डंपिंग ग्राउंड के आसपास बनी झुग्गी झोपड़ियां में रहने वाले लोग परेशान नजर आ रहे हैं। क्योंकि धीरे-धीरे आग झुग्गी झोपड़ियां की ओर बढ़ रही है। छोटे-छोटे बच्चे अपनी जान पर खेल कर आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। जो पाइप से पानी की बौछार आग पर कर रहे हैं। खतरे में जान डाल रहे इन बच्चों को रोकने वाला भी कोई दिखाई नहीं दिया है। यह नजारा भी लोगों के लिए चिंता और चर्चा का विषय बना है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा और सुरक्षित…
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…
मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…
जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…

































































