उत्तराखंड
Breaking: पिता ने पुत्र को दोस्तों के सामने डांटा, मौत को लगा लिया गला…
देहरादून। कोतवाली ऋषिकेश के शिवाजी नगर क्षेत्र में देर रात तक अपने दोस्तों के साथ बैठे युवक को उसके पिता ने दोस्तों के सामने ही डांट दिया और घर ले आए। इतनी बात पर नाराज होकर युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस चौकी एम्स को बुधवार की रात्रि गरीब 11:15 बजे सूचना मिली कि शिवाजी नगर गली नंबर पांच के सामने एक घर में एक युवक ने फांसी लगा ली है। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विनेश कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर गई। वहां जाकर पता चला कि एक युवक ऋषभ रावत (19 वर्ष) पुत्र हरेंद्र रावत निवासी शिवाजी नगर ऋषिकेश ने अपने कमरे में फांसी लगा दी है। युवक की मौत हो चुकी थी।
चौकी प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई है कि बुधवार की रात जब ऋषभ समय से घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता वहीं पहुंच गए जहां वहां बैठा हुआ था। दोस्तों के बीच में ही पिता ने उसको देर रात तक बाहर रहने पर डांट दिया, इसके बाद वह अपने साथ घर ले आए। इस बात से नाराज ऋ ने यह कदम उठाया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
जन-जन की सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
मुख्यमंत्री धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का किया अनावरण
प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली शक्ति : मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खटीमा में निकली भव्य ‘प्रगति पथ यात्रा’, हजारों लोगों ने किया उत्साहपूर्ण सहभाग
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष देश के विकास, सुशासन और आत्मविश्वास का स्वर्णिम कालखंड : मुख्यमंत्री धामी




































































