उत्तराखंड
रेड: उत्तराखंड मे ED की रेड, यह है मामला, करोड़ का घपला…
देहरादून। उत्तराखंड में ‘फर्जी रजिस्ट्री घोटाला’ मामले में ईडी ने उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में बड़ी कार्यवाही की है। ईडी सभी जगह सर्च ऑपरेशन चला रही है। ED Raid in Uttarakhand अब तक मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, असम, पंजाब के लुधियाना सहित अन्य लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। जानकारी के अनुसार देहरादून व ऋषिकेश के विभिन्न ठिकानों पर भी यह रेड चल रही है।
यह कार्रवाई कई भू माफिया, रजिस्ट्री कार्यालय में कार्यरत सरकारी कर्मचारी-अधिकारी, सरकारी वकील सहित कुछ बिल्डर के लोकेशन पर चल रही है। देहरादून व ऋषिकेश के विभिन्न ठिकानों पर भी यह रेड चल रही है। बता दें कि जुलाई 2022 में देहरादून फर्जी रजिस्ट्री घोटाला सामने आया था। इस मामले में पुलिस 18 मुकदमे दर्ज कर चुकी है। वहीं, 20 से ज्यादा आरोपी जेल में बंद हैं। इसके अलावा भूमाफिया जितेंद्र खरबंदा व अजय पुंडीर को भी ईडी ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दोनों भूमाफिया पर बिल्डरों से करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़…
वित्तीय प्रबंधन में उत्तराखण्ड को हिमालयी राज्यों में दूसरा स्थान…
टनकपुर में बनेगा मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस और कम्यूनिटी हॉल; ₹14.24 करोड़ मंजूर…
चम्पावत में एकीकृत सैनिक कॉम्प्लेक्स के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी…
विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹44.64 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति…

































































