उत्तराखंड
गजब: डीएम भी हुए ओवर रेटिंग के शिकार, आम आदमी बनकर पहुंचे शराब की दुकान मे…
राजधानी। देहरादून में शराब और रेटिंग का मामला बेखौफ चल रहा है हर शराब की बोतल पर ठेके वाले ₹20 एक्स्ट्रा ले ही लेते हैं। इसमें भी चौंकाने वाली बात यह है कि ठेका स्वामी या ठेके पर काम करने वाले लोगो को प्रशासन का डर नहीं हैं। और ये किसी एक ठेके की बात नहीं है देहरादून के हर शराब की दुकान पर आपकों ओवररेटिंग मिल जायेगी।
विरोध करने पर ठेके वाले बोलते हैं कि जाकर आबाकारी अधिकारी से बात करो। गजब का साहस हैं इनका बेखौफ लूट मचाते हैं। आज राजधानी देहरादून के डीएम सविन बंसल ने शराब ठेकों पर रेड की। डीएम खुद ही वाहन चलाकर चुपचाप ठेकों पर पहुंचे और खुलेआम होती ओवर रेटिंग खुद डीएम ने अपनी आंखो से देख ली।
डीएम के साथ में कोई स्टाफ नही था, खरीददार बनकर लाइन में लगकर मैकडाउल की बोटल खरीदी। सेल्स मैन ने 660 की बोतल, 680 रुपए में डीएम को बेची। अब ये गजब ही हो गया जब डीएम को ही ये लोग महंगी शराब बेचेंगे तो आम आदमी भला क्या करें!
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्थापना पर मंथन, स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगी सरकार: मुख्यमंत्री धामी…
‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी…
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे शिवभक्त, सरकार और प्रशासन की सराहना…
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री के निर्देश पर नई टिहरी में पुलिस कल्याण के लिए निःशुल्क भूमि आवंटित




































































