उत्तराखंड
आपदा: बदरीनाथ हाइवे पर पहाड़ी से आये मलबे में दबे चार नेपाली मजदूर, एक की मौत, तीन घायल…
चमोली। जिले के जोशीमठ में बदरीनाथ हाइवे पर मारवाडी पुलिस चौकी के पास मंगलवार की तडके सड़क के कच्ची झोपडी बनाकर मजदूरी के लिए रह रहे नेपाली परिवार के उपर पहाड़ी से मलवा और बोल्डर आ गिरे जिससे एक नेपाली मजदूर की मौत और तीन घायल हो गये है। घायलों को उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ लाया गया है।
तहसील प्रशासन जोशीमठ, एसडीआरएफ और आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की तड़के बदरीनाथ हाइवे पर जोशीमठ से आगे मारवाडी के पास पहाड़ी से मलवा और बोल्डर आ गिरे जिससे यहीं पास में रह रहे नेपाली मजदूर उसकी चपेट में आ गये। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी के माध्यम से मलवा हटाकर दबे हुए व्यक्तियों को बाहर निकाला जिसमें से एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि तीन घायल है। जिससे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ लाया गया है। घटना में मृतक नेपाल निवासी गम बहादूर और घायलों में नेपाल निवासी ही दिनेश, प्रेम बहादूर, शांति देवी शामिल है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..
मियांवाला में 8.64 करोड़ से बने जल सृष्टि पार्क का सीएम धामी ने किया लोकार्पण…
मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए लोग, बच्चों से की बातचीत और जाना हालचाल…
राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के खातों में डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी रकम…
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे सीएम धामी…




































































