उत्तराखंड
निदेशक, नागरिक सुरक्षा, उत्तराखंड, देहरादून केवल खुराना ने आयोजित की बैठक…
निदेशक, नागरिक सुरक्षा, उत्तराखंड, देहरादून केवल खुराना महोदय के कुशल नेतृत्व,पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में नागरिक सुरक्षा कोर को निर्विघ्न एवं सुचारू रूप से भली भांति संपादित करने तथा आम जन मानस में नागरिक सुरक्षा की छवि बेहतर बनाने के लिए श्यामेन्द्र कुमार साहू, उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा देहरादून की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा कोर दक्षिण प्रभाग पोस्ट संख्या 01 की मासिक बैठक आयुष चन्देल, पोस्ट वार्डन के प्रतिष्ठान विरासत फार्म, अजबपुर कला देहरादून में सांय 04:00 बजे आयोजित की गयी।
उक्त बैठक में नागरिक सुरक्षा के कार्यो को निर्विघ्न एवं सुचारू रूप से सफल बनाने एवं समाज मे नागरिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा प्राथमिक चिकित्सा, आग से बचाव संबंधी समय समय पर प्रशिक्षण कराए जाने तथा रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिये वार्डनों द्वारा अपने-अपने सुझाव दिए गए। साथ ही उक्त प्रशिक्षण एवं बैठको को निरंतर चलाये जाने तथा आम जनता को नागरिक सुरक्षा से जोड़ते हुए अवैतनिक वार्डनों की रिक्तियों को भरे जाने का सुझाव वार्डनों द्वारा दिया गया।
उक्त बैठक में उपस्थिति निम्नवत रही:-
1. श्री संजय बिजल्वाण, उप प्रभागीय वार्डन।
2. श्री रविन्द्र मोहन काला, आई सी ओ।
3. श्री भूपेंद्र सिंह चौहान, आई सी ओ।
4. श्री आयुष चन्देल, पोस्ट वार्डन।
5. श्री राजीव शर्मा, उप पोस्ट वार्डन।
6. डॉ सतीश सिंह पिंगल, सेक्टर वार्डन।
7. श्री रोहित गैरोला, सेक्टर वार्डन।
8. श्री राजेश कुमार सोनकर, सहायक उपनियंत्रक।
9. श्री अब्दुल हमीद, वैयक्तिक सहायक।
अंत में संजय बिजल्वाण, उप प्रभागीय वार्डन द्वारा सभी का धन्यवाद व्यक्त कर उक्त मासिक बैठक का समापन किया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा और सुरक्षित…
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…
मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…
जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…

































































