उत्तराखंड
देहरादून-बेंगलुरु के बीच शुरू होने वाली है डायरेक्ट फ्लाइट…
उत्तराखंड में हवाई सेवाओं को पंख लगने वाले है। जहां राज्य में दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की कवायद तेज है वहीं अब देहरादून-बेंगलुरु के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने जारी है। बताया जा रहा है कि विमानन कंपनी विस्तारा देहरादून-बेंगलुरु के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने जा रही है। ये सेवा आगामी 15 मार्च से शुरू हो सकती है। आइए जानते है डिटेल्स…
मिली जानकारी के अनुसार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हवाई सेवाएं शुरू की जा रही है। इसी कड़ी में अब विस्तारा कंपनी देहरादून-बेंगलुरु के बीच नियमित फ्लाइट संचालित करने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस हवाई सेवा से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। घंटों का सफर मिनटों में हो सकेगा। विस्तारा की 15 मार्च से शुरू होने वाली नई फ्लाइट हवाई यात्रियों को लेकर दोपहर 2:55 बजे बंगलुरु से दून एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर यह फ्लाइट शाम 3:25 बजे वापस बंगलूरू को उड़ान भरेगी। ये हवाई सेवा देहरादून-बंगलुरु के बीच सीधी हवाई उड़ान का विकल्प मिल सकेगा।
गौरतलब है कि वर्तमान में दून एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 15 के लगभग उड़ानें विभिन्न शहरों के लिए उड़ान भर रही हैं। जिसमें विस्तारा की देहरादून और मुंबई को सिर्फ दो उड़ानें हैं। कुछ माह पहले एक अन्य फ्लाइट को देहरादून-मुंबई के बीच कुछ दिनों के लिए ही संचालित किया था। अब इन्हें बढाया जा रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखंड में सीएसआर को मिलेगा नया बल, कई बड़ी कंपनियों ने सरकार के साथ किए एमओयू…
देहरादून में ट्रैफिक और पार्किंग सुधार पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल मोबिलिटी प्लान बनाने के निर्देश…
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: पिथौरागढ़ में तकनीकी संस्थान का विस्तार, राफ्टिंग के नए सुरक्षा नियम लागू…
मोरारी बापू की रामकथा में बोले सीएम धामी, उत्तराखंड को बनाएंगे विश्व की आध्यात्मिक राजधानी
मुख्यमंत्री धामी ने 24 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को दी मंजूरी



































































