उत्तराखंड
धामी मंत्रिमण्डल की बैठक कल, कई विभागों के प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर…
उत्तराखंड में जहां बजट सत्र चल रहा है वहीं अब धामी कैबिनेट की बैठक को लेकर अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि सत्र खत्म होने के बाद कैबिनेट की बैठक होने वाली है। जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि बैठक में सरकार कृषि शिक्षा स्वास्थ्य पर्यटन शहरी विकास विभाग में नई सेवा नियमावली को लेकर भी अपनी मंजूरी दे सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार धामी मंत्रिमण्डल की बैठक दिनांक 04 मार्च, 2024 को प्रस्तावित की गई है। ये बैठक 10:30 बजे पूर्वाह्न राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’(पंचम तल), देहरादून में होगी। अधिकारियों को बैठक की तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए गए है। इस बैठक में शिक्षा स्वास्थ्य पर्यटन परिवहन शहरी विकास के साथ कई विभागों के प्रस्ताव पर मुहर लगा सकती हैं। सरकारी विभागों में चल रहे खाली पदों की भर्ती के लिए भी फैसले और निर्देश धामी कैबिनेट के द्वारा दिए जा सकते है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए धामी कैबिनेट की ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है।मार्च महीने में ही आचार संहिता लोकसभा चुनाव की लगने जा रही है ऐसे में आचार संहिता लगने से पहले ये अंतिम बैठक होने जा रही है। इसलिए सरकार का फोकस चुनावों से पहले जरुरी विकास कार्यों को मंजूरी मिल सकती है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी




































































