उत्तराखंड
क्राइम: ग्रिल से लटका मिला युवक का शव, जांच शुरू…
ऋषिकेश। गंगा घाट स्थित विवेकानंद मूर्ति के समीप ग्रिल से लटके एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर तफ्तीश कर रही है,क्योंकि डेड बॉडी के पास से खून के निशान भी मिले हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान नहीं है। बहरहाल मामले का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।
घटना सोमवार सुबह की है मॉर्निंग वाक पर निकले कुछ लोगों की नजर मरीन ड्राइव पर लगी ग्रिल पर पड़ी, देखा गया कि एक व्यक्ति ग्रिल पर रस्सी के सहारे लटका हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जँहा उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने शव की पहचान निर्मल मंडल (45 वर्ष) पुत्र दीपेन्द्र मंडल निवासी बंगाली बस्ती, मायाकुंड, ऋषिकेश के रूप में की है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा और सुरक्षित…
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…
मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…
जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…

































































