उत्तराखंड
बधाई: बागेश्वर की बेटी भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट पद पर देंगी सेवा…

उत्तराखंड मे मूलभूत सुविधा को लेकर जंहा पलायन होता जा रहा है। वंही कुछ जगहों पर उत्तराखंड की बेटियां अपनी कामयाबी का लोहा प्रदेश मे ही रह कर मनवा रही हैं। यह कामयाबी की इबारत जिला बागेश्वर के के जौलकांडे गांव निवासी नैना लोहुमी ने लिखी है। नैना ने मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेज की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट पद पर अपनी जगह बनाई है। इस उपलब्धि पर उनके परिवार सहित क्षेत्र मे ख़ुशी की लहर है।
नेहा ने की प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव में रहकर ही हुई,फिर उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट विवेकानंद इंटर कॉलेज मंडलसेरा से किया। इसके बाद उन्होंने बरेली से जेएनएम और पोस्ट नर्सिंग बीएससी की पढ़ाई की है। पढाई पूरी होने के पश्चात उन्होंने कुछ माह तक परीक्षा की तैयारी की और फिर उन्हें मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेज की परीक्षा में सफलता मिली। उनके पिता नवीन लोहुमी पूर्व सैनिक हैं तथा वर्तमान में कूर्मांचल बैंक में अभिकर्ता हैं तथा माता गृहिणी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखण्ड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को दी दीपावली की शुभकामनाएं…
खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी राहत…
22.15 करोड़ की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी…
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई, 13 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

































































