उत्तराखंड
रिजल्ट: आयोग ने घोषित किया रिजल्ट, देखें क़्या कौन बना…
देहरादून। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2021 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। जारी रिजल्ट के अनुसार 289 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जिसमें दस डिप्टी कलेक्टर व दस सीओ समेत आदि पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि पीसीएस-मुख्य परीक्षा में 10-डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक-10, वित्त अधिकारी-18, एआरटीओ-11, सहायक निदेशक उद्योग-17, खंड विकास अधिकारी-28, जिला पूर्ति अधिकारी-चार, उप संभागीय विपणन अधिकारी 3, सहायक निबंधक सहकारिता गन्ना -7, कारागार अधीक्षक -3, सहायक आयुक्त राज्य कर-16 पदों पर चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी -5, कार्य अधिकारी जिला पंचायत-4, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी -2, राज्य कर अधिकारी-28, सहायक निदेशक कारखाना श्रम विभाग-3, सहायक गन्ना आयुक्त -1, सहायक निदेशक कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी-2, सहायक श्रम आयुक्त -2, निबंधन उप निबंधक श्रेणी द्वितीय के 12 पद, प्रचार अधिकारी पर्यटन विभाग-1, उद्यान विकास अधिकारी -20, जिला सूचना अधिकारी-11 पदों पर चयन किया गया।
लोक सेवा आयोग के सचिव ने बताया कि सहायक निदेशक उद्यान -1, पौध सुरक्षा अधिकारी उद्यान -1, मशरूम विकास अधिकारी उद्यान-1, सहायक निदेशक-वनस्पति विज्ञान उद्यान-4, जिला परिवीक्षा अधिकारी -2,
केस वर्कर महिला कल्याण 3, उप शिक्षा अधिकारी – 32, सहायक निदेशक मत्स्य-3, सहायक निदेशक सांख्यिकी -1, सहायक निदेशक रसायन-1, खाद्य प्रशिक्षण अधिकारी -1, अधीक्षक भिक्षु ग्रह -1, बाल विकास परियोजना अधिकारी के 19 पदों पर चयन किया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा और सुरक्षित…
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…
मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…
जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…

































































