उत्तराखंड
सीएम धामी ने छात्रावास के बच्चों को पहनाए गणवेश, किया इस भवन का लोकापर्ण…

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नव वर्ष के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास कौलागढ़ के भवन का लोकार्पण किया। 04 करोड़ 09 लाख 40 हजार रुपए की लागत से बना यह भवन एक साल से कम समय में बनकर तैयार हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छात्रावास के बच्चों को गणवेश पहनाए और कंबल भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि कमजोर एवं साधन विहीन वर्ग की बेटियों की शिक्षा के लिए भी बड़ी घोषणाएं की।
मुख्यमंत्री ने आवासीय छात्रावास का अवलोकन कर छात्रावास में दी जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। इस भवन का शिलान्यास पिछले वर्ष मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ही किया गया था।उन्होंने इस अवसर पर घोषणा की कि कमजोर एवं साधन विहीन वर्ग की बेटियों की शिक्षा के लिए बनाए गए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में खोले गये छात्रावासों एवं नेताजी सुभाषचन्द्र बोस छात्रावास के निकटवर्ती 11 विद्यालयों का इंटर स्तर पर उच्चीकरण भी किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका छात्रावासों में रह रही बालिकाओं द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए बालिकाओं के शिक्षकों, छात्रावास की वार्डन एवं इस कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बेटियों को बेहतर शिक्षा प्रदान कराना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का जो नारा दिया है उस नारे को हमें सार्थक करना है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत काल में हमारे इन बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर शिक्षा महानिदेशक एवं राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा बंशीधर तिवारी और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
लोकभाषाओं को एआई से जोड़ने की पहल, मुख्यमंत्री ने वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ…
यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में बोले मुख्यमंत्री, युवा रोजगार देने वाले बनें…
प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : धामी
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग…
विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…





































































