उत्तराखंड
मुख्य सचिव ने इस मामले में त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश…
देहरादन : मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखंड आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद बर्द्धन सहित सभी सदस्यों ने मुलाकात कर 6 नवंबर 2024 को शासन में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के साथ हुई घटना से अवगत कराया |
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने इस संबंध में सचिव गृह को उक्त घटना के विषय में आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं | इसके साथ ही मुख्य सचिव ने भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने हेतु सचिवालय की सुरक्षा व्यवस्था का तत्काल परीक्षण कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं |
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग को भी उक्त घटना के विषय में पुलिस विभाग को तहरीर देने तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने हेतु सचिवालय की सुरक्षा एवं पास जारी करने की व्यवस्था का तत्काल परीक्षण करते हुए प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देश दिए हैं |
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित…
देहरादून में 8 और 9 अक्टूबर को लगेगा ‘सेब महोत्सव 3.0’…
मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, जागर और पांडवाज बैंड ने बांधा समां…
सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार…
हरिद्वार को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, गरीब रथ का भी होगा विस्तार…



































































