उत्तराखंड
वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश करने विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी…

भराड़ीसैंण (गैरसैंण) 09 मार्च। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट प्रस्तुत करने के लिए पुष्कर सिंह धामी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) स्थित विधानसभा के लिए प्रस्थान किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के समग्र विकास, आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में बजट को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बजट के माध्यम से राज्य के सभी वर्गों—किसानों, युवाओं, महिलाओं और कर्मचारियों—के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास की नई दिशा तय की जाए।
गैरसैंण स्थित विधानसभा भवन में बजट प्रस्तुति को लेकर प्रशासन और सरकार की ओर से तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। सरकार को उम्मीद है कि आगामी वित्तीय वर्ष का बजट राज्य के विकास को नई गति देने में सहायक होगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखण्ड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को दी दीपावली की शुभकामनाएं…
खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी राहत…
22.15 करोड़ की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी…
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई, 13 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…






































































