उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड निवास नई दिल्ली में स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आन्दोलन में स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के गांधी के नाम से विख्यात स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी 1994 के राज्य आंदोलन के सूत्रधार रहे। पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिये उनकी संकल्पनाओं एवं राज्य निर्माण के संघर्ष में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि स्व. बडोनी जी की जयन्ती का अवसर हमें उत्तराखण्ड को विकसित एवं अग्रणी राज्य बनाने की भी प्रेरणा देता है। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में उनके सक्रिय सहयोग को सदैव याद रखा जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी
सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : धामी
उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित…
देहरादून में 8 और 9 अक्टूबर को लगेगा ‘सेब महोत्सव 3.0’…






































































