उत्तराखंड
CBSE 12th Result: साैम्या चाैहान ने 99.4 फीसदी अंक प्राप्त कर किया देहरादून रीजन टाॅप…
उत्तराखंड की साैम्या चाैहान ने 99.4 फीसदी अंक प्राप्त कर देहरादून रीजन टाॅप किया है। सौम्या रुड़की के माउंट लिट्रा जी स्कूल की छात्रा है। सौम्या ने बताया कि वह पत्रकारिता के क्षेत्र के आगे बढ़ना चाहती हैं।
वहीं साैम्या ने बताया कि उन्हें बचपन से ही पढ़ाई का बेहद शौक है। उन्होंने अब तक सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं बनाया है। उन्हें अब तक फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप चलाना तक नहीं आता। हालांकि वह अपने पास फोन रखती हैं लेकिन वह ज्यादातर पढ़ाई से संबंधित जानकारी ही इसमें सर्च करती हैं। उन्होंने बताया कि परिवार का हर सदस्य पढ़ाई में उनकी मदद करता है।
सौम्या ने अंग्रेजी में 100, इतिहास में 100, राजनीतिशास्त्र में 100, फिजिकल एजुकेशन में 100 में अंक हासिल किए हैं। अर्थशास्त्र में वह 97 अंक ही हासिल कर पाईं। उन्होंने कुल 497 अंक हासिल किए हैं। बावजूद इसके उन्होंने सीबीएसई का देहरादून रीजन टॉप किया है। इससे उनके परिजनों समेत विद्यालय के प्रबंधक मोहित, प्रधानाचार्य राजेश देवरानी समेत पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़…
वित्तीय प्रबंधन में उत्तराखण्ड को हिमालयी राज्यों में दूसरा स्थान…
टनकपुर में बनेगा मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस और कम्यूनिटी हॉल; ₹14.24 करोड़ मंजूर…
चम्पावत में एकीकृत सैनिक कॉम्प्लेक्स के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी…
विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹44.64 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति…

































































