उत्तराखंड
सावधान: मौसम विभाग का अलर्ट, भारी बरसात की सम्भावना…
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और उधम सिंह नगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उन्होने बताया कि तीन जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है।
साथ ही 28-29 जून को उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मानसून के दस्तक देने की भी संभावना है। इस दौरान उन्होने पहाड़ की यात्रा करने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होने कहा कि बारिश के दौरान किसी सुरक्षित स्थान पर यात्री इंतजार करे. बरसात के दौरान नदीं नालों के पास भी ना जाने की अपील की है। मौसम विज्ञान केंद्र उत्तराखण्ड के अनुसार आज 27 जून को राज्य के चंपावत और नैनीताल जिले के अधिकांश क्षेत्रों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, टिहरी और उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से जुड़ी 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का डीएम ने किया निरीक्षण…
एसआईआर शिविरों का डीएम ने किया निरीक्षण, बोले—कोई पात्र मतदाता सूची से न छूटे…
तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां भी होंगी सम्मानित…
मसूरी विधानसभा को 17.80 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास.
हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, मुख्यमंत्री धामी ने किया चरण प्रक्षालन…




































































