देहरादून
कालसी -चकराता मोटर मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत…
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बताया जा रहा है कि यहां कालसी -चकराता मोटर मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। जबकि मृतकों के शव कों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा कालसी -चकराता मोटर मार्ग पर छावनी बाजार और छावनी परिषद कार्यालय के बीच हुआ है। यहां एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि रायवाला थाना क्षेत्र के छिद्दरवाला में किसी परिचित के घर आए थे। फिर चकराता की ओर घूमने निकल गए। बुधवार देर शाम चकराता से विकासनगर की ओर लौट रहे थे। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचे। जहां खाई में दो लोग मृत पाए गए। बाद में एक और व्यक्ति का शव मिला। घायलों को सीएचसी चकराता में उपचार के लिए ले जाया गया। मृतक उत्तरप्रदेश के पीलीभीत और बदायूं के बताए जा रहे हैं। घायलों की पहचान कृष्णपाल सिंह पुत्र रमेश सिंह 21) निवासी ग्राम राठ जिला पीलीभीत, उत्तरप्रदेश, सौरभ पुत्र रामवीर सिंह (20) निवासी ग्राम वाला जिला बरेली, उत्तर प्रदेश और सुनील कुमार पुत्र चंद्रपाल (46) निवासी तुंगना, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
कैबिनेट के अहम फैसले: नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पूर्ण साक्षर राज्य और अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मिली मंजूरी
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, निर्माण कार्य को मिली रफ्तार
टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज, कम प्रदर्शन वाले सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…
रिस्पना नदी को नया जीवन देने की तैयारी, सफाई और पुनरुद्धार अभियान तेज…




































































