टिहरी गढ़वाल
ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल…
टिहरी से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शनिवार को भद्रकाली मंदिर के पास एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस में कई यात्री सवार थे। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई है। वहीं हादसे की जानकरी मिलते ही पुलिस, तहसीलदार और एसडीआरएफ की टीम माैके के लिए रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि घायलों को ऋषिकेश अस्पताल ले जाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार भद्रकाली से टिहरी रोड की ओर आ रही यात्रियों से भरी बस नरेंद्रनगर से 3 से 4 किलोमीटर की दूरी हादसे का शिकार हो गई। इससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मची और वो चीख-पुकार मचाने लगे। इस बस दुर्घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू किया।
वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस के साथ तहसीलदार, 108 एंबुलेंस टीम, एसडीआरएफ और फायर स्टेशन की राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची। घायलं को अस्पातल पहुंचाया गया। ये तो गनिमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
ऋषिकेश-डोईवाला में एमडीडीए का शिकंजा, नियम विरुद्ध निर्माण पर तीन भवन सील…
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्ती, 100 वार्डों के लिए 50 सेक्टर अधिकारी तैनात…
‘आदर्श चम्पावत’ के साथ ‘आदर्श उत्तराखंड’ का संकल्प होगा साकार: सीएम धामी…
युवाओं ने सीएम धामी से किए बेबाक सवाल, बोले-भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस…
विकास, निवेश और सुशासन से अग्रणी बन रहा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री


































































