उत्तराखंड
Breaking: चलती बाइक से चली गोली, एक घायल…
रुद्रपुर। आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने में पुलिस की नाकामी एक बार फिर सामने आई है, जब बाजार के अंदर दिन दहाड़े युवक पर बाइक सवारों द्वारा खुलेआम फायरिंग कर दी गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है।
जानकारी के अनुसार गांधी पार्क स्थित मुख्य बाजार क्षेत्र में स्व. किशोरी लाल धीर धर्मशाला के पास नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी।
फायरिंग में युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। दिन दहाड़े हुई फायरिंग से भगदड़ मच गई जिससे लोग इधर-उधर भागते नजर आए।
घटना के बाद नकाबपोश भागने में सफल हो गए। युवक को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर बता रेफर कर दिया गया। इसके बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक को दो गोली लगी है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर को मुख्य बाजार क्षेत्र में स्व. किशोरी लाल धीर धर्मशाला के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पैदल जा रहा युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक पैर और कमर के नीचे लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक गोली लगते ही वहीं गिर गया। फायरिंग करने वाले मौके से फरार हो गए। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दिन दहाड़े हुई फायरिंग को लेकर लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि घटना स्थल पर एक घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची थी। घटना पर एक खाली खोखा भी पड़ा हुआ है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा और सुरक्षित…
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…
मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…
जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…

































































