उत्तराखंड
Breaking: घर से टहलने निकली वृद्धा को हाथी ने उतारा मौत के घाट…
बुधवार की शाम रायवाला स्थित बसंती माता मंदिर के समीप एक वृद्ध महिला को हाथी ने मौत के घाट उतारा दिया। बताया जा रहा है कि महिला घर से नियत की तरह घूमने निकली थी और देर तक ज़ब वह घर नहीं पहुंची तो परिजन महिला की ढूढ़ मे निकल पड़े। जंहा मंदिर के नीचे गंगा नदी के किनारे वृद्ध महिला का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार दोपहर आडवानी प्लॉट निवासी थानों देवी 74 पत्नी स्व0 घमंड सिंह नेगी घूमने के लिए जीआरटीयू गेट के समीप पहुंची। काफी देर तक जब वह घर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। शाम के समय वृद्धा का शव परिजनों व ग्रामीणों ने बरामद किया। हाथी के हमले के साक्ष्य मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना मोतीचूर रेंज के पार्क अधिकारियों को दी। वन दारोगा मनोज चौहान ने बताया कि हाथी के हमले से महिला की मौत हुई है। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ मोबाइल एप का किया शुभारंभ…
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षकों को दी शुभकामनाएं…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म हनुमान अंश…
ऋषिकेश-डोईवाला में एमडीडीए का शिकंजा, नियम विरुद्ध निर्माण पर तीन भवन सील…
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्ती, 100 वार्डों के लिए 50 सेक्टर अधिकारी तैनात…

































































