हरिद्वार
उत्तराखंडः दो वाहनों की आमने की भिड़ंत में भाजपा नेता की मौत, पत्नी-बच्चे घायल…
उत्तराखंड से बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है यहां हरिद्वार में दो वाहनों की आमने की भिंडत में भाजपा नेता की मौत हो गई है। जबकि पत्नी व बच्चे गंभीर घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा हरिद्वार में धनोरी के समीप हुआ है। बताया जा रहा है कि बुधवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष परिवार सहित जा रहे थे, तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। रिपोर्टस की माने तो बहादराबाद से धनोरी की ओर जा रहे ट्रक एवं धनोरी की ओर से आ रही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष की कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में जिलाध्यक्ष की मौत हो गई। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और बहादराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टर ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुमार (45) को मृत घोषित कर दिया। पत्नी सुमन देवी और बेटा अभिजीत सिंह 12 वर्ष जिला अस्पताल में भर्ती है, सुमन देवी की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। बेटी तनुश्री 15 वर्ष, जया मेक्सवैल बहादराबाद में भर्ती है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
योजनाओं के आंकड़ों के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आकलन: मुख्य सचिव
पंजाब प्रवास के दौरान दुकान पर पहुंचे सीएम धामी, खरीदी मूंगफली और नमकीन…
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार नीति-2026 का सीएम धामी ने किया विमोचन…
आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग : धामी


































































