उत्तराखंड
Breaking: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कोहराम…

कोटी रोड लालढांग के पास अज्ञात ट्रक ने एक मोटर साइकिल के टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, दूसरा घायल है।
आज कालसी पुलिस को सूचना मिली कि कोटी रोड लालढांग के पास मोटर साइकिल सवार दो व्यक्ति को किसी अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष तथा चीता कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मौके पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हालात में पड़ी हुई थी, जिसमें दो व्यक्ति घायल थे।
पुलिस ने दोनों घायलों के तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल कार्तिक निवासी ग्राम फतेहपुर हरबर्टपुर विकासनगर को मृत घोषित कर दिया। घायल व्यक्ति इकबाल पुत्र नाजिम निवासी लक्ष्मीपुर थाना सहसपुर का उपचार चल रहा है। पुलिस अज्ञात ट्रक की तलाश कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखण्ड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को दी दीपावली की शुभकामनाएं…
खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी राहत…
22.15 करोड़ की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी…
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई, 13 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

































































