उत्तराखंड
UKSSSC की दो भर्तियों को लेकर बड़ा अपडेट, अब इस दिन होगा एग्जाम…
युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग की दो भर्तियों को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आयोग ने भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा तिथियां बदल दी हैं। इन दोनों भर्ती परीक्षा के लिए 20 फरवरी को प्रवेशपत्र वेबसाइट पर जारी होंगे। आइए जानते है डिटेल्स..
मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने स्नातक स्तरीय अर्हता के क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी पदों के लिए शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा की डेट बदल दी है। बताया जा रहा है कि अब ये परीक्षा 19 फरवरी के बजाए 27 फरवरी को होगी। वहीं व्यायाम प्रशिक्षक पदों के लिए शारीरिक मापजोख व दक्षता परीक्षा 29 फरवरी के बजाए अब 26 फरवरी को होगी। जल्द ही इसके एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
बताया जा रहा है कि आयोग ने क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी के 33 रिक्त पदों का आरक्षण भी स्पष्ट किया है। वहीं कार्यालय सहायक तृतीय यूजेवीएनएल का वेतनमान 25,500-81,100 के बजाए 27,200-86,100 किया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा और सुरक्षित…
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…
मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…
जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…

































































