उत्तराखंड
समूह ग भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, UKPSC ने युवाओं को दिया मौका…
उत्तराखंड में लोक सेवा आयोग भर्तियों को लेकर जोरो-शोरो से काम कर रहा है। इसी कड़ी में आयोग ने समहू ग भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। बताया जा रहा है कि ये अपडेट अन्वेषक कम संगणक एवं सहायक सांख्यिकीय अधिकारी परीक्षा-2023 के अन्तर्गत विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ के रिक्त 223 पदों के लिए जारी की गई है। आयोग ने युवाओं को मौका दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने अन्वेषक कम संगणक एवं सहायक सांख्यिकीय अधिकारी परीक्षा-2023 के अन्तर्गत विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ के रिक्त 223 पदों पर 07.02.2024 के सापेक्ष पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन दिनांक 28.02.2024 तक आंमत्रित किये गये थे। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।
आयोग ने भर्ती विंडो एक बार फिर खोल दी है। अभ्यार्थी अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में की गयी प्रविष्टियों में संशोधन / परिवर्तन (Edit/Correction) किये जाने हेतु केवल एक बार के लिए आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर Online Edit Window लिंक दिनांक 07.03.2024 से दिनांक 16.03.2024 (रात्रि 11:59:59 बजे तक) तक एडिट कर सकते है।
नोट- अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी हेतु आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in का अवलोकन अवश्य करें।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
विकास, निवेश और सुशासन से अग्रणी बन रहा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध…
संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : धामी
आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा सर्वे…
सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश.. .




































































