देहरादून
उत्तराखंड में चुनाव के बीच बड़ी कार्रवाई, इस अधिकारी पर गिरी गाज…
उत्तराखंड से चुनाव के बीच बड़ी कार्रवाई की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि अजित यादव, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खण्ड, काशीपुर को तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित करते हुए सचिव, ऊर्जा के कार्यालय में सम्बद्ध किया गया है। ये कार्रवाई उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के पत्र के क्रम में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जारी आदेश में लिखा है कि यादव को निर्देशित किया जाता है कि वह तत्काल अपनी योगदान आख्या सचिव, ऊर्जा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, यदि श्री यादव द्वारा योगदान देने में किसी भी प्रकार की लापरवाही की जाती है तो उनके विरूद्ध निर्वाचन विभाग के नियमों के आलोक में कठोरतम विभागीय कार्यवाही सम्पादित की जायेगी।
उपरोक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। यादव की तैनाती के संबंध में पृथक से निर्णय लिया जायेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ाकर 75 हजार रुपये की
हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, बोले- तिरंगा देश के स्वाभिमान का प्रतीक
भाजपा में सैकड़ों पूर्व सैन्य अधिकारी और विभिन्न दलों के नेता शामिल, भट्ट बोले- 2027 में जीत की हैट्रिक लगाएगी पार्टी
आपदा राहत में त्वरित कार्रवाई और आयुष सेवाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता: मदन कौशिक
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से जुड़ी 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का डीएम ने किया निरीक्षण…




































































