उत्तराखंड
पहले दिन लगी 468 करोड़ की बोली, 72 खिलाड़ी बिके, ऋषभ पंत सबसे महंगे
आईपीएल ऑक्शन 2025 में रविवार को रिकॉर्डतोड़ बोली लगी. ऋषभ पंत ने सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड बनाया तो वेंकटेश अय्यर पर लगी बोली ने सबको हैरान कर दिया.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत पर 27 करोड़ रुपए बोली लगाई, जो आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक है. ऑक्शन के पहले दिन कुल 72 खिलाड़ियों पर बोली लगी. इन खिलाड़ियों पर कुल 467.95 करोड़ रुपए की बोली लगाई गई. अब आईपीएल की 10 फ्रेंचाइजी के पास कुल 132 स्लॉट खाली हैं. इनके लिए सोमवार को फिर नीलामी होगी.
आईपीएल ऑक्शन 2025 के पहले दिन 84 से ज्यादा खिलाड़ियों के नाम बोली के लिए सामने आए. लेकिन इनमें से 72 खिलाड़ियों पर ही बोली लगी. इन 72 खिलाड़ियों में 24 विदेशी हैं. चार खिलाड़ियों के लिए आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया गया. पहले दिन 12 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे, यानी इन पर किसी ने बोली नहीं लगाई. इन सभी अनसोल्ड खिलाड़ियों पर आईपीएल 2025 ऑक्शन के दूसरे दिन यानी सोमवार को बोली लगाई जा सकेगी.
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ मोबाइल एप का किया शुभारंभ…
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षकों को दी शुभकामनाएं…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म हनुमान अंश…
ऋषिकेश-डोईवाला में एमडीडीए का शिकंजा, नियम विरुद्ध निर्माण पर तीन भवन सील…
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्ती, 100 वार्डों के लिए 50 सेक्टर अधिकारी तैनात…




































































