हरिद्वार
भेल के संविदा कर्मी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौत से मचा कोहराम…
Uttarakhand News: प्रदेश की धर्मनगरी हरिद्वार से बड़ी खबर आ रही है। यहां ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक भेल के संविदा कर्मी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से जहां क्षेत्र में सनसनी मच गई वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है। नए साल की खुशियां में मातम में पसर गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी नाथ नगर की है। यहां भेल के संविदा कर्मचारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पूर्वी नाथनगर निवासी विजयंत चौधरी (38 वर्ष) पुत्र जसवंत चौधरी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद के माथे से सटाकर गोली मार ली। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में उसे रानीपुर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जवान बेटे के इस खौफनाक कदम से परिवार में कोहराम मच गया। तो वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।तीन खोखे कारतूस भी बरामद हुए। आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है। प्रथम दृष्ट्या लेनदेन की वजह से विज्यंत चौधरी के परेशान चलने की बात सामने आई है। परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही मौके से लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा का नया दायित्व शुरू…
आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…
मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम ने सभी विभागों से 7 दिन में मांगा माइक्रो प्लान…
देहरादून में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स अकादमिक मिड-टर्म सम्मेलन…
केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने पर जोर…




































































