उत्तराखंड
राहत: बदरीनाथ हाईवे जोशीमठ चुंगीधार के समीप पैदल आवाजाही के लिए खुला, लोगों ने ली राहत की सांस…
बदरीनाथ हाईवे जोगी धार के समीप 9 जुलाई से बाधित हो गया था, जहां पर बीआरओ द्वारा युद्धस्तर पर कार्य कर आज सुबह पैदल आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। जिसके बाद जोशीमठ में 9 जुलाई से फंसे तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली है।हालांकि अभी देर रात की बारिश के कारण
लंगसी,भनेरपानी,पागलनाला,पीपलकोटी मे अभी सड़क अवरुद्ध है,बीआरओ के जाबांज तकनीशियनों और अधिकारियों के 58 घंटे से अधिक के लगातर सड़क खोलने के कार्य के प्रयास के बाद ही आज सुबह जोशीमठ के समीप जोगी धार बदरीनाथ हाईवे पर पैदल आवाजाही सुचारु हो पाई है।
आज सुबह करीब 200से अधिक श्रद्धालु पैदल दूसरे छोर पर सकुशल पहुंच गए है,वहीं वाहनों की आवाजाही भी आज दोपहर तक सुचारु होने की संभावना है, यात्रियों की सुरक्षा के लिए पंक्तिबद्ध तरीके से इस स्लाइड जॉन से यात्रियों को पुलिस प्रशासन ओर एसडीआरएफ की निगरानी में दूसरे छोर तक आर पार कराया जा रहा है। वहीं तीर्थ यात्रियों ने बीआरओ के सड़क खोलने के इस अथक प्रयास को और प्रशासन के सहयोग की भी तारीफ की है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
सीएम धामी से मिलीं साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन, तीन साहित्यिक कृतियां भेंट कीं…
सीएम धामी ने हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 700 श्रद्धालु रवाना…
तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण में तेजी, डीएम ने किया निरीक्षण…
उत्तराखंड में सीएसआर को मिलेगा नया बल, कई बड़ी कंपनियों ने सरकार के साथ किए एमओयू…



































































