रुद्रप्रयाग
आस्था: बाबा केदार की पंचमुखी डोली विश्वनाथ मंदिर से फाटा को प्रस्थान…
बाबा केदार की पंचमुखी डोली दूसरे पड़ाव फाटा को प्रस्थान हो गई है। भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली ने आज मंगलवार 7 मई को प्रात: 8.45 बजे विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रवास के लिए दूसरे पड़ाव फाटा को प्रस्थान किया। वह आज रात्रि प्रवास के लिए दूसरे पड़ाव फाटा पहुंचेगी।
उल्लेखनीय है केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार 10 मई को खुल रहे है। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि भगवान केदारनाथ की चलविग्रह उत्सव पंचमुखी मूर्ति की देवडोली को बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के स्वयंसेवक व हक- हकूकधारी पांवों में बिना कुछ पहने पैदल चलकर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ धाम तक पहुंचाते है।
आज गुप्तकाशी से प्रस्थान होते समय जगह- जगह श्रद्दालुजन और स्कूली बच्चों ने बाबा केदार का जयघोष कर पुष्प वर्षा की। सैकड़ों देश- विदेश के श्रद्धालुजन भी डोली यात्रा के साथ केदारनाथ जा रहे हैं।
इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, केदारनाथ धाम के पुजारी शिवशंकर लिंग, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, प्रबंधक भगवती सेमवाल, कुलदीप धर्म्वाण, संजय कुकरेती आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा और सुरक्षित…
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…
मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…
जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…

































































