देहरादून
ऋषिकेश घूमने आया सेना का जवान गंगा में डूबा, कुछ दिन पहले हुई थी शादी…
उत्तराखंड में पर्यटन सीजन चल रहा है। दूर- दूर से लोग जहां ऋषिकेश घूमने आ रहे है । तो वहीं गंगा में पर्यटकों के डूबने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। दो दिन के भीतर दूसरे बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि आज यहां शादी के बाद परिजनों के साथ ऋषिकेश घूमने आया सेना का जवान गंगा में डूब गया। जिससे कोहराम मच गया है। एसडीआरएफ की टीम गंगा में सर्च अभियान चलाया लेकिन अभी तक जवान का कुछ सुराग नहीं लग सका है।
मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के इंदौर के शुभम नगर, निवासी गौरव कुमार (25) पुत्र रामवीर तोमर अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। दोपहर दो बजे वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में सच्चाधाम घाट पर गंगा में नहाने लगा। इस दौरान वह नहाते हुए गंगा में काफी दूर तक चला गया। गंगा की तेज लहरों में फंसने के कारण वह ओझल हो गयासेना के जवान के गंगा में डूबने की घटना के बाद परिजनों ने शोर मचाया. मौके पर हड़कंप मच गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने युवक के डूबने की सूचना पुलिस को दी। तब एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया। बताया जा रहा है कि सेना के जवान शादी कुछ समय पहले ही हुई थी।जवान राष्ट्रीय राइफल में तैनात है। वह शादी के बाद परिजनों के साथ घूमने ऋषिकेश आया था। जवान के डूबने की सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम गंगा में सर्च अभियान चलाया। लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं लगा। रात होने के बाद एसडीआरएफ ने सर्च अभियान बंद कर दिया। शनिवार को दोबारा सर्च अभियान चलाया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका, स्पॉट ट्रायल से मिलेगा अवसर…
307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र सीएम धामी बोले-यह जनसेवा का संकल्प…
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज किया केस…



































































