उत्तराखंड
दुःखद: आवारा पशुओ के चलते एक और जान गई, कोहराम…
हल्द्वानी। आवारा जानवरो का आतंक लगातार जारी है इस बार गौलापार में रात तेज रफ्तार कार आवारा जानवर से टकराकर कार सड़क किनारे नहर में जा गिरी। चालक कार के नीचे दब गया। गंभीर हालात में उसे हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौलापार स्थित कुंवरपुर के रहने वाले अभिषेक नेगी (28 वर्ष) पुत्र स्व. सुरेंद्र नेगी बुधवार रात करीब एक बजे काठगोदाम की ओर से कार से घर लौट रहा था।
खेड़ा देवला के पास जानवर से टकराकर कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे नहर में जा गिरी। हादसे में कार चालक अपनी ही कार के नीचे दबकर बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे निकालकर रात में डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…
जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…
15वें वित्त आयोग से चम्पावत को ₹11.50 करोड़ की सौगात, पंचायतों के विकास को मिलेगी नई गति…
यमुनोत्री क्षेत्र के 5 मोटर मार्ग राज्य योजना में स्वीकृत…

































































