उत्तरकाशी
धराली में आई आपदा के बाद कारोबार पूरी तरह ठप, गंगोत्री धाम में सन्नाटा

धराली में आई आपदा ने न केवल लोगों का जान माल का नुकसान किया बल्कि कारोबार भी पूरी तरह से ठप कर दिया है। उत्तराखंड के चार धामों में से एक धाम गंगोत्री धाम में इस वक्त सन्नाटा बरपा हुआ है। यहां पर दुकानों पर ताले लगे हैं साधु संत अपने आश्रमों में तपस्या में लीन हो गए हैं।
यह नजारा शीतकाल से भी ज्यादा खतरनाक दिखाई दे रहा है, क्योंकि शीतकाल के दौरान भी काफी चहल-पहल रहती है, लेकिन इस आपदा के दौरान गंगोत्री धाम में एक भी श्रद्धालु दिखाई नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों की अगर माने तो उनका कहना है, कि सावधानी न केवल लोगों का जान माल का नुकसान किया है, बल्कि कारोबार भी पूरी तरह से ठप कर दिया है।
गंगोत्री में नहीं दिख रहे लोग
गंगोत्री धाम में ऐसा नजारा कभी देखने को नहीं मिला जैसा इस बार देखने को मिल रहा है, यहां पर लोग दिखाई नहीं दे रहे हैं, अपने कारोबार बंद कर लोग अपने घरों को चले गए हैं और दुकानों में ताले लगे हैं। आपदा ने लोगों को कई तरह से तोड़कर रख दिया है, राज्य सरकार अपनी पूरी कोशिश तो कर रही है, लेकिन इस आपदा से उभरने में यहां के स्थानीय लोगो को लंबा वक्त लगेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : धामी
बर्नीगाड़ में 217 करोड़ की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण…
देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने दिए सख्त निर्देश…
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री






































































