उत्तराखंड
हादसा: मेजर सहित दो कि उत्तरकाशी मे दो की हादसे मे मौत…

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक सेना में मेजर थे।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर गंगोत्री हाईवे पर डीएम स्लाइड के पास दोपहर करीब 12:55 बजे एक बाइक करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। पुलिस- एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत कर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शवों को खाई से बाहर निकाला।
मृतकों की पहचान आशीष मिश्रा (47) पुत्र अंबिका प्रसाद मिश्रा निवासी इंदौर और कछड़िया मौत (26) पुत्र अश्विन भाई निवासी सूरत के रूप में हुई हैं। वहीं, वहीं, आशीष मिश्रा के पास से मिले आईकार्ड से पता चला है कि वह सेना में मेजर थे। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों गंगोत्री धाम जा रहे थे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखण्ड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को दी दीपावली की शुभकामनाएं…
खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी राहत…
22.15 करोड़ की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी…
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई, 13 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…
































































