उत्तराखंड
हादसा: अल्मोड़ा मे हुआ सड़क हादसा, माँ बेटे की हुई मौत…

अल्मोड़ा। लमगड़ा विकासखंड के गोली मोहर जाने वाली सड़क पर बड़ा सड़क हादसा हो गया है। दरअसल, पिकअप के पहिए की चपेट में आने से महिला और उसके मासूम बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम दन्या के बलसूना निवासी गीता देवी (पत्नी आन सिंह) अपने पांच साल के बेटे को लेकर अपनी बड़ी बहन दुर्गानगर निवासी कविता फर्त्याल (पत्नी मनोज सिंह फर्त्याल) के साथ अपने मायके गौलीमहर जा रही थी। तीनों लमगड़ा से पिकअप संख्या (UK 01 सीए 1276) में सवार थे। लमगड़ा- गौलीमहर सड़क पर तीखी ढलान में गीता और उसका बेटा अचानक पिकअप के दरवाजे से बाहर छिटककर पिकअप के पिछले टायर के नीचे आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया पिकअप का दरवाजा कैसे खुला यह जांच का विषय बन गया है। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मासूम को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखण्ड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को दी दीपावली की शुभकामनाएं…
खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी राहत…
22.15 करोड़ की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी…
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई, 13 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…


































































