उत्तराखंड
हादसा: गंगा मे कूदने जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने सकुशल बचाया…
ऋषिकेश। पानीपत हरियाणा निवासी एक 42 वर्षीय व्यक्ति घर से नाराज होकर ऋषिकेश चला आया। यहां रामझूला के पास इस व्यक्ति ने अपने घर फ़ोन पर सूचना दी की वह गंगा में कूदने जा रहा है। परिवार वालों ने पुलिस से संपर्क किया और पुलिस की टीम ने गंगातट से इस व्यक्ति को सुरक्षित पकड़कर परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला रवि कुमार सैनी ने बताया कि अजमेर सिंह पुत्र सुलतान सिंह 42 वर्ष निवासी ग्राम ब्राह्मण वाला थाना इसराना जिला पानीपत हरियाणा, अपने घर से नाराज होकर हरिद्वार घूमते हुए ऋषिकेश पहुंच गया। अजमेर सिंह ने एक व्यक्ति के मोबाइल से अपने घर पर सूचना दी कि वह गंगा नदी में कूद रहा है। पुलिस तक सूचना पहुंची, पुलिस की टीम ने गंगा नदी के तट से अजमेर सिंह को सुरक्षित पकड़ लिया। सुरक्षा की दृष्टि से उसे थाने में बिठाया गया। उसके खिलाफ पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उसे परिवारवालों के सुपुर्द कर दिया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
विकास, निवेश और सुशासन से अग्रणी बन रहा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध…
संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : धामी
आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा सर्वे…
सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश.. .


































































