उत्तरकाशी
हादसा: उत्तराखंड में यहां तीर्थयात्रियों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, बस में सवार थे 18 लोग…
गंगोत्री हाईवे सोनगाड़ के पास तीर्थयात्रियों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमे करीबन 18 यात्री सवार थे। बता दें यह यात्री चारधाम यात्रा के लिए गुजरात से आए थे।
मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद गुजरात से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
गंगोत्री धाम की ओर जाते हुए सोनगाड़ के पास ब्रेक फेल होने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यातायात निरीक्षक राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने घायलों को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाडी पहुंचाया गया। वाहन में चालक सहित 18 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। आठ लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…
परीक्षा पे चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है: मुख्यमंत्री धामी…





























































