उत्तराखंड
हादसा: खाई में गिरी कार, 3 लोग घायल हायर सेंटर रेफर…
टिहरी। प्रतापनगर के कोडार-दीनगांव -मुखेम मोटर मार्ग पर शुक्रवार देर सायं दीनगांव के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई…. प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सड़क से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी… कार में चालक समेत तीन लोग सवार थे … कार के खाई में गिरने की सूचना मिलते स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने तीनों घायलों को खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया।
घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौड लम्बगांव लाया गया जहाँ डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है…. दुर्घटना में चालक गोकल पांवर निवासी दिनगांव, सोनपाल रावत निवासी हेरवालगांव तथा मदनलाल निवासी दीनगांव को गंभीर चोटें आई
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार…
हरिद्वार को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, गरीब रथ का भी होगा विस्तार…
धामी मंत्रिमंडल के बड़े फैसले: वित्तीय घाटे की सीमा तय, 1.19 लाख विद्यार्थियों के लिए कौशल योजना को मंजूरी…
बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार…
आदि रंगोत्सव में बिखरे जनजातीय संस्कृति के रंग, कलाकारों के साथ थिरके सीएम धामी…



































































