उत्तराखंड
प्रेमनगर में बीच सड़क पर पेट्रोल से भरे टैंकर में लगी आग…
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां प्रेमनगर में बीच सड़क पर पेट्रोल से भरे टैंकर में आग लग गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार घटना प्रेमनगर में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी गेट के नजदीक की है। यहां बीच सड़क पर 14000 लीटर से भरे पेट्रोल के टैंकर को अचानक आग लग गई। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ आवाजाही ठप हो गयी। आनन-फानन में दलकल को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि घटना से पुलिस व फायर ब्रिगेड की मुस्तेदी से यह हादसा टल गया है।नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सही समय पर अगर आग पर काबू न पाया जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
वहीं दूसरी ओर देर रात श्रीनगर के एक फल गोदाम में भीषण आग लग गई। आग से गोदाम में रखे फल जलकर नष्ट हो गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं डांग गांव के जंगल में भी रात में आग लगी दिखाई दी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष देश के विकास, सुशासन और आत्मविश्वास का स्वर्णिम कालखंड : मुख्यमंत्री धामी
आर्थिक अभाव नहीं बनेगा इलाज में बाधा, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का होगा निःशुल्क उपचार: डीएम
मुख्यमंत्री धामी ने जसपाल राणा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस…
नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने रखा विकसित उत्तराखंड का विजन…
हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति




































































