उत्तराखंड
उत्तराखंड खाकी पर दाग! CID दफ्तर में तैनात महिला दारोगा से दुष्कर्म…
देहरादून: उत्तराखंड CID दफ्तर में तैनात एक महिला इंस्पेक्टर ने अपने ही विभाग के एक कांस्टेबल पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला इंस्पेक्टर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा और लाखों रुपये ऐंठ लिए। यह मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
महिला इंस्पेक्टर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी से पूछताछ की जाएगी और पीड़िता के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
पीड़िता के आरोप के मुताबिक कांस्टेबल असलम ने उसके भरोसे का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो बनाकर उसे धमकाया शुरू कर दिया और लगातार पैसे ऐंठता रहा।
महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद केस दर्ज किया गया। देहरादून SSP अजय सिंह ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि महिला दरोगा की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…





























































