उत्तराखंड
आपदा: यंहा भरभरा कर गिर पड़ा 16 कमरों का मकान और दुकान…
रुद्रप्रयाग। जखोली विकासखंड के धारकुंडी बांगर में बीती रात भारी वर्षा के बीच भूस्खलन से 16 कमरे व दुकाने बह कर लस्तर नदी में समा गई है। गनीमत रही की जिस वक्त यह घटना हुई उस समय परिवारजन मकान से बाहर निकल गये थे। हालांकि मकान के अंदर का सामान भी लस्तर नदी में समा गया।
पीडित बैशाख सिंह ने प्रशासन से और सरकार से क्षतिपूर्ति की मांग की है। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष व इस क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य महावीर पंवार ने इसकी सूचना उप जिलाधिकारी जखोली एवं पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता रुद्रप्रयाग को देकर तत्काल स्थलीय निरीक्षण करने एवं भूस्खलन को रोकने के लिए प्रयास करने की मांग की। राजस्व उप निरीक्षक व तहसील घटना स्थल के लिए रवाना हो गये हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…
जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…
15वें वित्त आयोग से चम्पावत को ₹11.50 करोड़ की सौगात, पंचायतों के विकास को मिलेगी नई गति…
यमुनोत्री क्षेत्र के 5 मोटर मार्ग राज्य योजना में स्वीकृत…

































































