उत्तराखंड
मथुरा नाव हादसे पर सीएम धामी ने जताया शोक…
देहरादून 10 अप्रैल।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मथुरा में यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने से हुए हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उन्हें धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।
सीएम धामी ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना से पूरा प्रदेश शोकाकुल है और पीड़ित परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित…
देहरादून में 8 और 9 अक्टूबर को लगेगा ‘सेब महोत्सव 3.0’…
मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, जागर और पांडवाज बैंड ने बांधा समां…
सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार…
हरिद्वार को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, गरीब रथ का भी होगा विस्तार…



































































