उत्तराखंड
देहरादून में 5 किमी दौड़ को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…
देहरादून 17 फरवरी। पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर विभिन्न आयु वर्गों के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना और पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यदि हम सभी जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें, तो सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर निरंतर जनजागरूकता अभियान चला रही है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए भी विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाना है।
इस अवसर पर विधायक खजान दास, सविता कपूर तथा परिवहन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी ने इसे जनसहभागिता का उत्सव बना दिया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सैनिकों संग सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम…
मुख्यमंत्री धामी ने साहित्यकारों से किया संवाद, दो साहित्य ग्राम स्थापित करने की योजना पर जोर…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि…
एकल महिला स्वरोजगार योजना में 212 महिलाओं को पहली, 276 को दूसरी किस्त जारी…
मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सेवा विधि’ पुस्तक का विमोचन…




































































